पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुलमुला थाना प्रभारी द्वारा घुमंतू पशुओं को लगाया जा रहा रिफ्लेक्टीव बेल्ट...

जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के मार्गदर्शन में घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा के तारतम्य मे मुलमुला थाना प्रभारी व समस्त स्टाफ के द्वारा छेत्र के अधिकांश गांव जैसे मुलमुला, सोनसरी, बनाहिल, नरियरा, कुटीघाट, में सड़क किनारे बैठे घुमन्तु पशुओ को रेडियम रिफ्लेक्टीव बेल्ट लगाकर टैगिंग किया जा रहा है,

जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात में वाहन चालको को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा पशुओं व आम नागरिकों को दुर्घटना की संभावनाओं से बचाया जा सके।

साथ ही थाना स्टाफ द्वारा सड़क पर आने जाने वाले लोगो को हेलमेट पहनने की भी अपील की जा रही है

 Example Image

Related Post