मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज पहुंच गए हैं सीएम ने नौतनवा ब्लॉक में 148 करोड़ की लागत से बने रोहिन बैराज का उद्घाटन किए रतनपुर मिश्रौलिया में बना यह डैम रतनपुर और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 65 गांवों के 16 हजार से अधिक किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार किसानों को मुफ्त सिंचाई कनेक्शन दे रही है, जिसका भुगतान खुद राज्य सरकार करेगी उन्होंने ऐलान किया कि सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 15,15 एकड़ जमीन पर एकीकृत विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां प्री-प्राइमरी से लेकर नर्सरी तक की पढ़ाई एक ही कैंपस में होगी मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराजगंज अब पिछड़े जिलों की सूची से बाहर हो गया है और यहां मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ भी हो चुका है सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की कोई भी जनता सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक सर्वे का कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया गया है पर्व-त्योहारों पर पहले जहां दंगाइयों का खौफ रहता था, वहीं अब योगी सरकार ने उनकी कमर तोड़ दी है इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी से लोगों को मुक्ति दिलाकर डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम की है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के 10 साल देश की सेवा के लिए समर्पित किए हैं, और उसी का परिणाम है कि भारत अब 11 वीं से दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच चुका है उन्होंने कहा कि महराजगंज में मेडिकल कॉलेज, हाईवे, रेलवे लाइन जैसी बड़ी योजनाएं तेजी से बन रही हैं और गांव-गांव तक कनेक्टिविटी बढ़ रही है हर घर नल योजना से पानी पहुंच रहा है, करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन और 5 लाख रुपये का आयुष्मान बीमा मिला है। उन्होंने बताया कि 12 करोड़ घरों में शौचालय, 56 लाख परिवारों को मकान और रामलला का भव्य मंदिर बनवाना-ये सब डबल इंजन की सरकार की देन है योगी ने कहा कि यूपी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, और यह देश अब नए कीर्तिमान गढ़ रहा है
