पोषण माह का कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बलगी वासी हुआ शामील।

बलगी स्थित चार आंगनबाड़ी केंद्रों में बलगी-1, बलगी-2, डगनिया और जेठू दफाई के द्वारा संयुक्त रूप से पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को पोषण संबंधी जानकारिया दिया गया, सभी जानकारियों में गर्भवती महिलाओं,शीशुवती महिलाओं,किशोरी बालिकाओं,एवं नवजात शिशुओं के पोषण को मुख्य बिंदु रखा गया ।

आंगनबाड़ी के माध्यम से सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित है उन सभी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया । इन चारो आंगनबाड़ी केन्द्रों को चित्रकला, रंगोली, और मिटटी के बर्तनों का टास्क दिया गया था !

पोषण माह कार्यक्रम बाकी मोगरा सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती ममता कंवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्तागण प्रभा कश्यप,बसंती कंवर,प्रमिला यादव,बद्रिका कर्ष,एवं आंगनबाड़ी की सहायिकाएं हितग्राही महिलाएं एवं बच्चे उपस्तिथ रहे ।

Related Post