मरवाही प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, प्रयास कैवर्त सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

मरवाही प्रेस क्लब निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के सम्मान और जनहित की आवाज़ को नई मजबूती देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।" — प्रयास कैवर्त

अवास कैवर्त संवाददाता गौरेला पेंड्रा मरवाही

मरवाही पत्रकारों की एकता, सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा देने के उद्देश्य से मरवाही प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहन देने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रयास कैवर्त को मरवाही प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सूरज यादव को सचिव, राजेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष, श्रीनिवास सुमेर को सह सचिव, महेश पटस्कर को मीडिया प्रभारी, सीता पवन बनाफर को महिला विंग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही संगठन के मार्गदर्शन एवं मजबूती के लिए वरिष्ठ पत्रकार मुरारी लाल रैदास, वीरेंद्र पाण्डेय, अमित तिवारी एवं योगेंद्र सिंह नहरेल को संरक्षक सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रयास कैवर्त ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरवाही प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा करना, उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना तथा समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में पत्रकारिता केवल समाचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे में प्रेस क्लब जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा तथा पत्रकारों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण, संवाद कार्यक्रम एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी करेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में मरवाही प्रेस क्लब निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षीय पत्रकारिता की परंपरा को और अधिक मजबूत करेगा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए आपसी सहयोग, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post