चरित्र शंका में मारपीट कर की हत्या, चकरभाठा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान

नंद किशोर वैष्णव, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुंगेली।

घटना की तिथि

18 जून 2025, रात 8:00 बजे

स्थान–अनुराग गली, गोलू ऑटो पार्ट्स के पास, चकरभाठा कैंप।

 आरोपीगण

1. शैलेन्द्र सेंगर (21 वर्ष), वार्ड क्रमांक 7, चकरभाठा

2. गजेन्द्र सेंगर (23 वर्ष), वार्ड क्रमांक 7, चकरभाठा

3. गौकरण गेंदले (36 वर्ष), ग्राम गुमा, थाना बिल्हा

मृतक नंद किशोर की गौकरण गेंदले की पत्नी से पूर्व परिचय था। मृतक उससे मिलने उसके घर पहुंचा, तभी गौकरण मौके पर आ गया। चरित्र शंका के आधार पर गौकरण ने शैलेन्द्र व गजेन्द्र के साथ मिलकर नंद किशोर की हाथ, मुक्का, लात और लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

घायल अवस्था में उसे डायल 112 की सहायता से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद घर छोड़ा गया। लेकिन रात 12:30 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ी और दोबारा अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 कानूनी कार्रवाई

आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Post