बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला के घर से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, उपकरण समेत जब्ती

"नशा के खिलाफ चेतना और प्रहार अभियान" के अंतर्गत बेलगहना पुलिस ने अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर सख्त प्रहार करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी महिला जमुना बाई धनुहार पति धनीराम धनुहार (उम्र 40 वर्ष)निवासी कंचनपुर बांधपारा, चौकी बेलगहना, जिला बिलासपुर है महिला के पास से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग ₹9000 व शराब बनाने के उपकरण व बर्तन बरामद किया गया है।

मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा (रा.पु.से.) और SDOP नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई टीम ने ग्राम कंचनपुर बांधपारा में रेड कर महिला आरोपी के बाड़ी-कोला से शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बर्तन को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी को 21.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार क़र न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाएगा। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह , ASI मोतीलाल सूर्यवंशी,आरक्षक ईश्वर नेताम, महिला आरक्षक किरण राठौर की विशेष भूमिका रही। अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। जनहित में पुलिस ऐसे तत्वों पर कठोर कार्यवाही करती रहेगी।

 

 

Related Post