ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोटड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,10.02 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार व मोटरसाइकिल जब्त
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोटड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 10.02 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त ब्राउनशुगर की अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन तथा कार्यवाहक थानाधिकारी कोटड़ी हजारीलाल, के नेतृत्व में की गई। थाना कोटड़ी पुलिस टीम द्वारा शौली–नांदवेल फंटा पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रुकवाया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जाहिद उर्फ जावेद पुत्र अब्दुल वहीद, जाति सय्यद मुसलमान, उम्र 27 वर्ष, निवासी नई आबादी धुंधड़का थाना दलौदा जिला मंदसौर (म.प्र.) बताया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.02 ग्राम ब्राउनशुगर बरामद हुई।
अभियुक्त ब्राउनशुगर के परिवहन संबंधी कोई वैध अनुज्ञा प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही ब्राउनशुगर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा मोटरसाइकिल को भी जब्ती में लिया। एसपी कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना कोटड़ी पर प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
