पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 के आईसर चौराहे पर बने सुविधा घर पर कई महीनो से ताला लगा हुआ है और बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। जिससे वहां पर वाहन चालकों, राहगीरों एवं व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी लंबे समय से पीथमपुर में शौचालयों की मांग थी जिस मांग पर पूर्व की परिषद ने एक निजी कंपनी की जमीन पर जन सहयोग से शौचालय का निर्माण करवाया था। जिसकी देख रेख नगर पालिका के द्वारा की जाती थी। लेकिन कुछ महीनो से यह सुविधा घर की हालत बहुत खराब होती चली गई। नतीजन इन शौचालयों पर ताला नजर आने लगा। जिससे आम जनता को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है।
पीथमपुर के सबसे व्यस्ततम आयशर चौराहे के सुविधा कंपलेक्स पर लगा ताला।
