भारतीय रेल ने आज रायपुर-जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को एक नई रेल कड़ी से जोड़ दिया। रायपुर रेलवे स्टेशन से इस एक्सप्रेस ट्रेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संयुक्त रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
नियमित परिचालन विवरण–
गाड़ी संख्या 11701 (रायपुर-जबलपुर):
रायपुर से 14:45 बजे प्रस्थान → जबलपुर पहुंच 22:45 बजे
गाड़ी संख्या 11702 (जबलपुर-रायपुर):
जबलपुर से 06:00 बजे प्रस्थान → रायपुर पहुंच 13:50 बजे
इस ट्रेन में 15 कोच रहेंगे, जिनमें एसी चेयरकार, चेयरकार, सामान्य श्रेणी कोच, पावर कार व एसएलआरडी शामिल हैं।
क्या है खास–
410 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में तय होगी।
यह सेवा गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग होते हुए चलेगी।
यह नया मार्ग व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया और कहा कि यह ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को सहज बनाएगी।
भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस इसका ताजा उदाहरण है।
