Anp News Live Korba जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान बसंत पटेल (37 वर्ष) निवासी बारमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बसंत पटेल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
