छोटे सांप को निगल गया किंग कोबरा, ग्रामीणों ने देखा हैरान करने वाला नजारा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सांप से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के ग्राम कोरकोमा में एक किंग कोबरा ने छोटे सांप को निगल लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरकोमा के किसान बालमुकुंद राठिया के खेत में ग्रामीण धान की कटाई कर रहे थे, तभी उन्हें झाड़ियों से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। जब वे पास पहुंचे तो देखा कि एक विशाल किंग कोबरा अपने से छोटे गेहूआं सांप को निगल रहा था। यह दृश्य देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।

 

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए और किंग कोबरा को करीब से देखने के लिए घंटों तक वहां मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में किंग कोबरा को देखा जा चुका है।

 

रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि किंग कोबरा दुनिया का एकमात्र ऐसा सांप है जो दूसरे जहरीले सांपों को खाता है। उसके आहार में कोबरा, रैट स्नेक और मॉनिटर लिज़र्ड जैसे सरीसृप शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि किंग कोबरा पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता

है।

 

Related Post