कटघोरा के गोली कांड अपडेट, उत्तर प्रदेश से आया था गोली कांड को अंजाम देने,आरोपी से पूछताछ जारी

कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा स्थित कसनिया में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता मिली की है। पुलिस के हिरासत में लिए गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में उपयोग किया गया देशी कट्टा और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया है।आरोपी से पूछताछ करने में खुलासा हुआ है कि इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश (यूपी) से एक शूटर को 10,000 रुपये की सुपारी देकर बुलाया गया था।

शूटर कौन और कँहा से आया ?

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश पाण्डेय बताया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में दुर्गेश पाण्डेय ने स्वीकार किया है कि शुरुआत में तौकिफ़ नामक व्यक्ति के पैर पर गोली चलाने की योजना थी, लेकिन बाद में उसके घर पर गोली चलाने का फैसला किया गया। इस मामले में कुल तीन आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

कैसे पकड़ा गया शूटर ?

हिरासत में लिया गया आरोपी बीती रात घटना के बाद बस से भागने की फिराक में था, तभी उसे पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद वह बाइक से एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से बाइक से ज्यादा दूर नही जा सकता था मजबूरन वश उसे बस का सहारा लेने कीआवश्यकता हई और आरोपी ने कपड़े बदलकर बस से भागने की कोशिश की थी।पुलिस के द्वारा उक्त बाइक भी जप्त कर लिया गया है,जो कोरबा परिवहन विभाग से ही रजिस्टर्ड है,पुलिस इसके नंबर के सहारे भी आगे जांच कर रही है।

कंहा से हुआ हथियार बरामद ?

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए कारतूस का खोखा को कल ही बरामद कर लिया था, वहीं देशी कट्टा आज कसनिया स्कूल के पास पाइप और झाड़ी के बीच छिपा हुआ मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मामला किस ओर जाती दिख रही है ?

इस पूरी घटना के पीछे कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका है। जिस तरह से पीड़ित पक्ष के एक रिश्तेदार ने अपने भाई के कोर्ट केस का जिक्र किया है, उससे यह चर्चा पूरे इलाके में है कि यह घटनाक्रम तौफीक के बहुचर्चित प्रेम विवाह प्रकरण से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ हो सकता है।पुलिस भी इस बिंदु को ध्यान में रख सतर्क है और अतिरिक्त पुलिस बल भी कटघोरा बुला लिया गया है।उच्च अधिकारियों की देखरेख में सभी पहलुओं की जांच हो रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फरार अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

Related Post