करतला। दीपों का पावन पर्व दीपावली के अवसर पर जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोक बाई कंवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक बाई कंवर ने अपने संदेश में कहा कि “दीपावली का यह पर्व हमारे जीवन में प्रकाश, सौहार्द और खुशहाली का संदेश देता है। आइए हम सब मिलकर इस पर्व को स्वच्छता, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं।”
वहीं, उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि “अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। दीपों की रोशनी से हर घर में खुशहाली और आनंद का संचार हो।”
दोनों जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करें
