रायगढ़ में जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा द्वारा हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) की रहने वाली प्रिंसी कुमारी, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा स्थित ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बीती रात छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे हॉस्टल परिसर में सनसनी मच गई।

सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि छात्रा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में छात्रा ने लिखा है— “सॉरी मम्मी-पापा, मैं आप लोगों की इच्छा के अनुरूप नहीं कर पाई। आपके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग रहा है। मैं पढ़ने में बहुत अच्छी नहीं हूं। सॉरी मम्मी-पापा, मैं आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं।”

फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों से पूछताछ करते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Post