गौवंश की महत्वता और उनका संरक्षण विषय पर टहरौली में आयोजित हुई जन चौपाल

टहरौली ( झांसी) गौवंस की महत्ता और उनका संरक्षण विषय पर आयोजित जन चौपाल टहरौली खास के ग्राम कुम्हरिया में आयोजित की गई। चौपाल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि दूषित होती जीवन शैली के परिणाम दिन प्रतिदिन हमारे और हमारी पीढ़ी के लिये विनाशकारी होते जा रहे हैं। केमिकल के उपयोग से नित नित विषैली होती हमारी खेती, हमारी शब्जियाँ, हमारे अनाज धीरे धीरे हमारे शरीर को धीमा जहर दे रहीं हैं

जो एक दिन बड़ी बीमारी के रूप में हमें दिखाई पड़ता है। प्राकृतिक संसाधन संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं चौपाल के आयोजक आशीष उपाध्याय ने कहा कि जरूरत है कि भागती दौड़ती जिंदगी के बीच हम अपने परिवार और समाज के स्वास्थ्य की भी चिंता करें। इसके साथ ही उन्होंने टहरौली तहसील के 40 ग्रामों में जल संरक्षण के लिये किये गए इक्रिसैट के प्रयाशों की भी सराहना की।

उन्होंने टहरौली खास में गौशाला बनाये जाने की मांग दोहराई, उन्होंने आगे कहा कि हमारे किसानों को खेतों के लिये पानी, उच्च गुणवत्ता के बीज और फसलों का उचित मूल्य मिल जाये फिर उन्हें किसी सहकारी अनुदान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इक्रिसैट के कार्यों के बारे में इंजीनियर दीपक त्रिपाठी ने बिस्तार से मौजूद लोगों को जानकारियां दीं।

इस मौके पर जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता और आयोजक आशीष उपाध्याय, राजा राम राजपूत, राधे लाल राजपूत, रिंकू दीक्षित, रविन्द्र सोनी, योगेश त्रिपाठी अजनेरी, गरीबे पाल, मण्डल अध्यक्ष रजनीश कंजर, हरीश सोनी, सुखलाल कुशवाहा, हुकुम सिंह राजपूत, संजीव जैन, देवेन्द्र राजपूत, लाखन सिंह राजपूत, शिशुवेंद्र सिंह, राजेश उपाध्याय, आनंद सिंह, शैलेन्द्र सोनी, रघुवीर राजपूत, कोमल सिंह, अतर सिंह, सुंदर अहिरवार, लच्छीराम, लाल सिंह पांचाल, महेन्द्र राजपूत, अखिलेश राजपूत, कमलेश पाल, जशबन्त सिंह बढेरा, नरेन्द्र सिंह, भोगीलाल अहिरवार, नारदजी, लखन कुशवाहा, मनीष सोनी, मनोज तिवारी, रमेश अहिरवार, टिंकू, नरेन्द्र पांचाल आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष उपाध्याय ने किया।

Related Post