जय माता दी ग्रुप टीम ने जीता* *प्रकाश कप, राठौर 11 को रोमांचक मुकाबले में हराया*
सागोर नगर के दशहरा मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता "प्रकाश कप" का भव्य समापन शनिवार, 24 जून को हुआ। फाइनल मुकाबले में जय माता दी ग्रुप टीम ने राठौर 11 को एक रोमांचक मुकाबले में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में राठौर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 149 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में जय माता दी टीम ने आखिरी ओवर में शानदार खेल दिखाते हुए 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट का रोमांच अनुभव हुआ। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा, और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दूर-दूर से मैच देखने पहुंचे।
पुरस्कार वितरण:
विजेता टीम जय माता दी को ₹11,111 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता राठौर 11 को ₹5,555 नकद राशि व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज को स्पोर्ट्स साइकिल से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि एवं आयोजन समिति:
समापन समारोह में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा इंदौर संभाग के प्रभारी राघवेंद्र गौतम, श्रवण चावड़ा, चिंटू वर्मा तथा उमेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रकाश धाकड़ और उनकी मित्र मंडली की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।
