जय बजरंगबली… कन्नौजिया श्रीवास समाज चाँपा परिक्षेत्र का नया इतिहास, राकेश श्रीवास निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

चाँपा। कन्नौजिया श्रीवास समाज चाँपा परिक्षेत्र के नए अध्यक्ष पद पर समाजसेवी राकेश श्रीवास का निर्विरोध चयन किया गया है। राकेश श्रीवास इससे पूर्व समाज के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और समाज में उनकी सक्रिय कार्यशैली एवं सेवा भावना को देखते हुए स्वजातीय समाजजनों ने उन्हें सर्वसम्मति से यह दायित्व सौंपा है।

 

चाँपा परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 68 गाँवों के कन्नौजिया श्रीवास समाज के सदस्यों ने पूर्ण समर्थन और एकजुटता के साथ राकेश श्रीवास को अपने क्षेत्र का निर्विरोध अध्यक्ष चुना।

उनके चयन से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए नए आयाम स्थापित होंगे।

Related Post