एलएचबी कोच के ब्रेक परीक्षण में नवाचार, दुर्ग डिपो ने तैयार किया पोर्टेबल FIBA टेस्टिंग गैजेट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो दुर्ग ने एक अभिनव तकनीकी उपलब्धि हासिल करते हुए "FIBA डिवाइस टेस्टिंग गैजेट" का इन-हाउस निर्माण किया है, जो एलएचबी कोचों में लगे ब्रेक सिस्टम की जांच को आसान, तेज़ और सटीक बना देगा।

Uploaded Image

 क्या है FIBA डिवाइस

FIBA (Failure Indication Brake Application) डिवाइस एलएचबी कोचों में सुरक्षा का अहम हिस्सा है, जो ब्रेकिंग सिस्टम में गड़बड़ी होने पर तुरंत अलर्ट देता है। इसके सटीक परीक्षण के लिए अब तक कोच खोलना पड़ता था, जिसमें 1-2 घंटे और 2-3 कर्मचारियों की जरूरत होती थी।

 अब होगा समाधान

दुर्ग डिपो ने सिर्फ ₹7000 की लागत से अप्रयुक्त सामग्रियों से यह गैजेट तैयार किया है, जो है–

पोर्टेबल और कहीं भी उपयोग योग्य (पिट लाइन, सिक लाइन, IOH शेड आदि)

 सिर्फ एक कर्मचारी द्वारा संचालित

समय और मानव संसाधन दोनों की बचत

 

 गैजेट की खासियतें

पाइपिंग लेआउट में बिना छेड़छाड़ के सीधे परीक्षण

प्रशिक्षण के लिए भी उपयोगी

आवश्यक तकनीकी उपकरणों से युक्त जैसे–

 प्रेशर वेसल (21 लीटर), ब्रेक इंडिकेटर

 बीपी एवं एफपी प्रेशर गेज

 डुप्लेक्स चेक वाल्व, बॉल वाल्व, SS पाइपें आदि

 

 भारतीय रेलवे के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगा बल –

यह नया गैजेट न सिर्फ सुरक्षित और कुशल रेल संचालन की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि स्थानीय नवाचार और संसाधन उपयोग का भी श्रेष्ठ उदाहरण है।

Related Post