कलेक्ट्रेट में आमजनों को दी गई ईवीएम से वोटिंग की जानकारी

जिला कार्यालय के राजकुमार कंवर, वकीलगण एवं आम नागरिक ईवीएम से वोट डालने की प्रकिया से हुए अवगत

कोरबा 07 फरवरी 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व आमजनों को ईवीएम मशीन से मतदान के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगाकर कर्मचारियों एवं अपने कार्य से जिला कार्यालय आने वाले लोगों को ईवीएम मशीन से मतदान के सम्बंध में जानकारी दी गई।

Example Image

 जिला कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड 02 श्री राजकुमार कंवर ने नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान ईवीएम मशीन से मतदान प्रक्रिया को गम्भीरता से अवलोकन किया एवं बटन दबाकर वोटिंग प्रकिया से अवगत हुए। इसी प्रकार अपने कार्य से कलेक्ट्रेट आने वाले वकीलगण एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले ग्रामीणों ने भी ईवीएम से वोटिंग के सम्बंध में जानकारी लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 

Related Post