चोरी के मामले में 02 आरोपी सहित सामान खरीदने वाले एक आरोपी गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा  

 

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टीन काटने का हथियार, चोरी में उपयोग किए मोटर सायकल भी किया गया बरामद

आरोपियों के विरूद्ध धारा 303 (2), 331(4), 317(2),3(5) बीएनएस के तहत् गिरफ्तार कर आरोपीयों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी

01. भोला डहरिया पिता लकेशराम उम्र 40 वर्ष ग्राम पकरिया झूलन
02. लल्लू केंवट पिता शिवकुमार केवट उम्र 24 वर्ष ग्राम बनाहिल
03. छोटे लाल यादव पिता बनकू यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम पकरिया झूलन थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा (खरीदार)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.07.25 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ठेला दुकान के टीन के दरवाजा को तोड़कर ठेला अंदर से फ्रिज, ब्यूटूथ वाला एम्पली तथा दुकान में रखा गुटखा पाऊच, सिगरेट तथा चिल्हर पैसा करीब 500/रूपये कुल जुमला रकम करीब 20,000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी मुकेश कुमार निवासी नरियरा थाना मुलमुला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए सामनों की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना क्रम में मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी भोला डहरिया, लल्लू केंवट को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 21.07.2025 की रात्रि 01.00 बजे प्रार्थी के ठेला से फ्रिज, ब्यूटूथ वाला एम्पली तथा गुटखा पाऊच, सिगरेट, चिल्हर पैसा करीब 500/रूपये कुल जुमला रकम करीब 20,000/-रूपये को चोरी जुर्म स्वीकार करना एवं चोरी के फ्रिज को छोटे लाल यादव को बेचना बताए जाने से उसको भी पकड़ा जिसके कब्जे से फ्रिज बरामद किया गया। विवेचना दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की समान एवं घटना में प्रयुक्त टीना काटने का हथियार, परिवहन में उपयोग किए मोटर को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Post