शासकीय भूमि पर किया अवैध तरीके से कब्जा

 

छुरिया गौठान के लिये संरक्षित शासकीय भूमि पर बेखौफ अवैध कब्जा करके प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराये जाने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार छुरिया के समीपस्थ ग्राम नांदिया खुर्द के लछन लाल ने गौठान के लिये संरक्षित शासकीय भूमि खसरा नं 83 पर नकली दस्तावेज पेश प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 डिसमिल भूमि पर पक्का मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिये लछन लाल को 25000 रूपये और 40000 रूपये की राशि भी जारी की जा चुकी है इस बात की शिकायत नांदियाखुर्द निवासी सतीश सिंह ने कलेक्टर,जिला पंचायत, तहसीलदार छुरिया एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी छुरिया को लिखित शिकायत की है और मांग की है कि गलत नक्शा खसरा के आधार पर जियो टैग कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थल स्वीकृत कर उक्त भूमि के लिये राशि स्वीकृत की गयी है जो न्यायोचित नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के जारी की गई सूची में लछन लाल का नाम ग्राम पंचायत नांदिया खुर्द 167 क्रमांक पर हितग्राही के रूप में अंकित है।सतीश सिंह ने अपने आवेदन में गौठान के लिये संरक्षित शासकीय भूमि पर किये गये कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटवाकर स्वीकृत राशि पर रोक लगाकर नियम विरूद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले लछन लाल पर नियम पूर्वक कार्यवाही कर आवास निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

Uploaded Image

सवाल यह नहीं है कि एक लछन लाल ने ही इस प्रकार की गतिविधि को अंजाम दिया है हो सकता है एैसे और बहुत से मामले हों। इन मामलों पर शासन प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर इस अवैध भूमि पर कब्जा किये जाने मामलों की बारीकी से जांच करनी चाहिये। और इस प्रकार से अवैध कब्जा करने वालों के साथ शामिल उन शासकीय कर्मचारियों पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। आखिरकार इस प्रकार के गलत कामों में शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत कब तक चलेगी।अब देखना यह है कि शासन प्रशासन नांदिया के लछन लाल पर कर कार्यवाही करती है और इस तरह से शासकीय भूमि पर किये गये कब्जे को कब्जा मुक्त करवाकर गांव को उचित न्याय दिलाती है।

Related Post