आईडीबीआई बैंक ने जिला अस्पताल कोंडागांव को भेंट किया 5 लाख रुपए का आधुनिक मेडिकल उपकरण

कोंडागांव, 17 दिसंबर 2025 | आईडीबीआई बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आज बुधवार को जिला अस्पताल कोंडागांव को 5 लाख रुपए मूल्य का मेडिकल इक्विपमेंट प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरण सौंपे गए, जिससे मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आईडीबीआई बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 

चिकित्सालय को लेप्रोस्कोपी ट्यूबल लिगेशन सेट, सिरिंज पंप, कार्डियक मॉनिटर एवं ईसीजी मशीन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है।

 

इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक कोंडागांव शाखा के शाखा प्रबंधक उमेश तथा नारायणपुर शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं बैंक के कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उपस्थित अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उपलब्ध कराए गए मेडिकल उपकरणों से जिला अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Related Post