उत्तर प्रदेश, गोण्डा में भीषण हादसा सावान में भोले बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह बहुत दुखद घटना घट गई यहां पर गोंडा में पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे एक परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई और गाड़ी की खिड़की ना खुलने और नहर भरी होने के कारण मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष है मरने वाले अधिकतर एक ही परिवार से है इस घटना से पूरे इलाके में मातम फैल गया और योगी आदित्यनाथ ने भी तुरंत इस घटना का संज्ञान लिया और जिला तहसील अधिकारियों को हर उचित मदद का सख्त आदेश दिया मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख मुआवजा देने का सख्त आदेश दिया इस घटना में एक बेटी ऐसी है जिसने अपने मां और बाप दोनों को खो दिया

सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद, घायलों के इलाज के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार 

उत्तर प्रदेश, गोण्डा में भीषण हादसा हो गया सावान में भोले बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत बोलोरो में कम 15 लोग थे

गोंडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले 11 लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है सीएम योगी ने हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर ठोस कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं

हादसे में इनकी हुई मौत 

 

बीना कसौधन पत्नी प्रहलाद कसौधन 35 वर्ष, काजल कसौधन 28 वर्ष, महक 12 वर्ष, रामकरन कसौधन 37 वर्ष, अनसुइया कसौधन 32 वर्ष, सौम्या कसौधन 10 वर्ष, शुभ कसौधन 7 वर्ष, दुर्गेश कसौधन 35 वर्ष, अमित कसौधन 12 वर्ष, संजू वर्मा 28 वर्ष, अंजू वर्मा 22Uploaded Image वर्ष

Related Post