FLM मेले में चोरभट्ठी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन स्वयं सीखने–सिखाने का स्वर्णिम पर्व, कोरबा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया FLN मेला

कोरबा। बाल दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में आयोजित FLN मेले में प्राथमिक शाला चोरभट्ठी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेले का मुख्य आकर्षण रहा— पीयर ग्रुप लर्निंग, जिसमें बच्चे स्वयं गतिविधियाँ संचालित करते हुए अपने साथियों को भाषा, गणित, इंग्लिश और बालवाड़ी की बुनियादी अवधारणाएँ सिखा रहे थे।

मेले में पहुंचे आदरणीय श्री रामहरि सराफ जी (प्राचार्य डाइट कोरबा), श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी (डीएमसी कोरबा), श्री अरविंद शर्मा जी (प्रशिक्षण प्रभारी डाइट कोरबा), श्रीमती किरन लता शर्मा (FLN प्रभारी कोरबा), DRG लव कुमार चौहान एवं DRG उतरा साहू जी ने बच्चों की सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने बच्चों द्वारा संचालित स्टॉलों को रचनात्मक एवं प्रेरणादायक बताया।

अधिकारीगण स्वयं भी बच्चों की गतिविधियों में शामिल हुए और उनके साथ सीखते–सिखाते हुए मेले का आनंद लिया।

इस अवसर पर पुरेना खार संकुल प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार साहू, सीएसी शिव साहू, तथा पार्षद सम्मत कुंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय की शिक्षिका एवं FLN मास्टर ट्रेनर ज्योति श्रीवास, प्रधान पाठक राठौर मैडम, और समस्त विद्यालय परिवार को सभी आगंतुकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Post