संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा रहे मुख्य अतिथि

Uploaded Image

प्रयास कैवर्त/गौरेला पेंड्रा मरवाही 

नेवसा, गौरेला | 19 सितंबर 2026।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा में शनिवार को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल केंद्र नेवसा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम

 

पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक स्तर —

 

भाषण प्रतियोगिता:

प्रथम — करण

द्वितीय — देवानंद

तृतीय — कुमारी रिता

 

चित्रकला प्रतियोगिता:

प्रथम — कुमारी पार्वती

द्वितीय — कुमारी नेहा सारीवान

तृतीय — वीरेंद्र

 

हायर सेकेंडरी स्तर —

 

भाषण प्रतियोगिता:

प्रथम — कुमारी साक्षी यादव

द्वितीय — कुमारी आयुषी विश्वकर्मा

तृतीय — कुमारी शिवानी

 

चित्रकला प्रतियोगिता:

प्रथम — विकास कुमार

द्वितीय — अमित धुर्वे

तृतीय — कुमारी पुष्पा परस्ते

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवनाथ बघेल, ग्राम पंचायत नेवसा की सरपंच श्रीमती समरिया नागेश, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा, पूर्व सरपंच श्री दीनदयाल नागेश, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव सहित संकुल के शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि श्री पवन पैकरा ने प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें संस्कार और सामाजिक चेतना विकसित करने का कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील पांडे एवं श्री संजय सिंह राजपूत ने किया। वहीं कार्यक्रम का सफल संयोजन सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।

Related Post