गोरखपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह सड़क हादसे में घायल

उत्तर प्रदेश गोरखपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह सड़क हादसे में घायल

लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र महादेवा के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है पूर्व मंत्री बीर बहादुर सिंह के पुत्र कैंपियरगंज से भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये फतेह बहादुर सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है घायलों को इलाज के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल, जुबली रोड में भर्ती कराया गया है

 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब फतेह बहादुर सिंह कार में सवार होकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे उनकी स्कॉर्ट की गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई उसी समय पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी उससे भिड़ गई जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की

सुरक्षाकर्मी की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है

 

गौर करने वाली बात है कि हादसे के दौरान एयरबैग खुल जाने से और बड़ा नुकसान टल गया यदि सुरक्षा उपकरण न होते तो जानमाल की क्षति और भी भयावह हो सकती थी

 

यह दुर्घटना उस एक्सप्रेसवे पर हुई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जनता को समर्पित किया था हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं

 

फतेह बहादुर सिंह के समर्थक, परिजन और राजनीतिक शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर एकत्र हैं

 

यह घटना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन और आम जनता दोनों के लिए चेतावनी है कि विकास के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना कितना जरूरी है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही

Related Post