सुशासन तिहार 2026: ग्राम मुरलीडीह की त्रिवेणी रात्रे को मिली खुशियों की चाबी, पक्के घर का सपना हुआ साकार...

जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजनों से आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम तिलई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम मुरलीडीह की निवासी त्रिवेणी रात्रे को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के आवास की खुशियों की चाबी सौंपी गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही त्रिवेणी रात्रे के लिए यह पल यादगार बन गया। त्रिवेणी रात्रे ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था, जहां बारिश के मौसम में घर में पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान स्वीकृत हुआ, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहा है। पक्का घर बनने से न केवल रहने की सुविधा मिली है, बल्कि परिवार में आत्मविश्वास और सुरक्षित भी महसूस कर रही हैं। रात्रे ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 वास्तव में आम लोगों के लिए राहत और खुशियों का माध्यम बनकर सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।

Related Post