ANP NEWS LIVE गाजीपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद संगठन में विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा संतोष पाठक को गाजीपुर नगर उपाध्यक्ष एवं शाहिद इकबाल को गाजीपुर नगर कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों में खुशी का माहौल देखा गया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों की आवाज़ और बुलंद होगी। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन लगातार जिले में पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
संगठन के सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में परिषद की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों संतोष पाठक और शाहिद इकबाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
