Ghazipur- अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा वाले टीन बोर्ड को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमलपुर गांव में 5 मई 2026 की रात में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा वाले टीन बोर्ड को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने बोर्ड की पाइप को टेढ़ा कर दिया, जिसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामला तूल पकड़ने से पहले ही क्षतिग्रस्त बोर्ड को ठीक कराकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Example Image

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर अंबेडकर जी की प्रतिमा वाला टीन शेड लगाया गया है, उस जमीन को लेकर गांव में विवाद चल रहा है। एक पक्ष का कहना है कि यह उनकी घरोही की जमीन है, जहां उनके पूर्वज कई पीढ़ियों पहले रहते थे। बाद में परिवार के लोग दूसरी जगह मकान बनाकर बस गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से एसडीएम सैदपुर की अनुमति लेकर यहां अंबेडकर जयंती का आयोजन किया जाता रहा है।

वहीं वर्तमान ग्राम प्रधान का कहना है कि जयंती मनाने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति लेकर ही किया जाना चाहिए। प्रधान ने दावा किया कि संबंधित भूमि ग्राम समाज (जीएस) की है। जबकि गांव के कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यह जमीन बैजनाथ परिवार की धरोहर भूमि है। ग्राम प्रधान का गैर जिम्मेदाराना बयान से माहौल तनावपूर्ण है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Post