बाँकी मोंगरा के हर गालियों में पूजे गए गणपती

कोरबा जिला के विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक परिसद बाकी मोंगरा जहां हर गलियों में विराजमान हुए भगवान गजानन की प्रतिमाएं भक्तों में बड़े ही उत्साह  एवं जोर-शोर के साथ भगवान गणेश की का यह उत्सव मनाने की कतार लगी हुई है पूरे जिले भर में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है भगवान गणेश जी की यह प्रतिमाएं इस वर्ष काफी महँगे दर पर बिक्री हुई कारीगरों की माने तो मिट्टी व रंग रोधन की वस्तुएँ उनको भी ऊँची दरों पर मिल रही हैं जिसके वजह से इस वर्ष प्रतिमाओं के रेट में तेजी नजर आई।

भगवान गणेश जी कि यह उत्सव 27 से लेकर के 7 तारीख तक चलेगा भगवान गणेश जी को प्रतिदिन विभिन्न प्रसादों से भोग लगाया जाएगा कभी मोदक कभी लड्डू तो कभी रसगुल्ले के भोग का आनंद समस्त बाकी मोंगरा के लोगो को मिलता है यह उत्सव एक आनंद व उमंग की उत्सव ज्ञात पड़ता है। भगवान गणेश जी को टेंट के पंडाल में विभिन्न प्रकार के कपड़ो के डिजाइनों  बनाकर के विराजित किए गए हैं भगवान गणेश जी के अगल-बगल माता रिद्धि और सिद्धि के साथ-साथ मूषक महाराज को भी स्थान दिया गया है

Uploaded Image

आज दिनांक 27 तारीख को भगवान गणेश जी को सर्वप्रथम गौरी गणेश, कलश देवता, नवग्रह आदि देवों को पूज कर आवाहन किया गया और गणेश के पंडाल के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण सजाया गया।

भगवान गणेश जी को लड्डू के साथ-साथ दूर्वा भी चढ़ाया गया पूजा में आए सभी भक्तों को लड्डू मोहन भोग के साथ-साथ अनेक फलों का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया।

भक्तो में दर्शन को लेकर बहुत भी भीड़ व लोगो का जमावड़ा देखने को मिला।

Related Post