NMEO योजना के तहत किसानों को निःशुल्क बीज वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

 

 स्थान – ग्राम पंचायत निमधा एवं खुरपा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

केंद्र प्रवर्तित राष्ट्रीय तिलहन मिशन – NMEO योजना के अंतर्गत ग्राम निमधा एवं खुरपा में कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम कृषि उपसंचालक सत्यजीत कंवर एवं SADO रवींद्र कश्यप के निर्देशन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शेख इरफ़ान द्वारा सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर मूंगफली फसल हेतु 15 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए चयनित किसानों को प्रशिक्षण के उपरांत निःशुल्क बीज वितरित किया गया। साथ ही अरहर फसल लगाने वाले किसानों को भी बीज वितरण किया गया।

किसानों को बीज उपचार की जानकारी दी गई, जिसमें थायरम 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीज को उपचारित करने की सलाह दी गई।

संतुलित उर्वरक प्रबंधन के तहत प्रति हेक्टेयर:

नाइट्रोजन 45-45 किलोग्राम,

फास्फोरस 50-60 किलोग्राम,

पोटाश 25-30 किलोग्राम देने की जानकारी साझा की गई।

मूंगफली बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर तथा पौधे से पौधे की दूरी 20 सेंटीमीटर रखने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों के रकबे को बढ़ाने तथा शासन की योजनाओं से लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेश नंदिनी, जनपद सदस्य सविता भानु, ग्राम पंचायत सरपंच शकुंतला सेंद्राम तथा किसान संगवारी महेश धनराज भंवर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित कर उत्पादन में वृद्धि लाना एवं

कृषि को लाभकारी बनाना रहा।

Related Post