जनजागरण करने वाले लोक गायकों का पीथमपुर में भव्य सम्मान

पीथमपुर के ग्राम तारपुरा निवासी और जाने-माने कबीर लोक गायक डॉ. राम मेवाड़ा का बुधवार को स्थानीय युवाओं द्वारा भावपूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया। डॉ. मेवाड़ा विगत कई वर्षों से कबीर साहेब और अन्य संतों की वाणी को भजन के माध्यम से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं, जिसमें अंधविश्वास, पाखंड, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संदेश होता है।

 

डॉ. मेवाड़ा ने बताया कि यह भजन गायकी उन्हें उनके पुरखों से विरासत में मिली है और अब वे अपने साथियों के साथ दूरदर्शन व आकाशवाणी जैसे राष्ट्रीय मंचों पर भजन प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मालवा, निमाड़ सहित देश के कई हिस्सों से उन्हें भरपूर प्रेम और सराहना मिल रही है।

 

इस जनजागरण में उनका साथ देने वाली ‘चेतन कबीर मंडल पीथमपुर तारपुरा’ की टीम भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है।

डॉ. मेवाड़ा के साथ मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

 

सहगायक: प्रकाश मेवाड़ा

 

करताल मास्टर: रवि मेवाड़ा

 

टिमकी मास्टर: गोविंद मेवाड़ा

 

मंजीरा मास्टर: रवि मावी

 

ढोलक मास्टर: सोनू बारीया

 

वायलिन मास्टर: संजय डोडीयार

 

 

पीथमपुर के युवाओं ने पुष्प माला पहनाकर पूरे मंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे –

अभिनव द्विवेदी, तुषार मौर्य, तरुण मौर्य, अंकित त्रिपाठी, संदीप तिवारी, सोनू अनुराग डिडोलकर, आकाश तिवारी, निलेश गावड़े, हुकुम सिंह, सौरभ मालवीय, लकी लौचकर, उमेश महोबे और महेंद्र चौहान आदि।

Related Post