रायगढ़- जिले में मानव और हाथी द्वंद थमने का नाम नहीं ले रहा है l हाथियों के दल ने लगभग 30 किसानों के फसल बर्बाद कर दिए हैं वही समझाइए के बाद भी किसान हाथियों को उकसाने में बाज नहीं आ रहे हैं l जिससे हाथियों का दल उग्र होकर खेतों में और घरों में चले जा रहे हैं जिससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैl
धरमजयगढ़ वनमंडल के अलग-अलग रेंज में हाथी परिवारों की मौजूदगी बनी हुई है
जिससे अभी भी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनकी जानकारी इस प्रकार है l धरमजयगढ़ के कोयलार में 2 किसान वहीं बोरो रेंज के खम्हार में 1 किसान, छाल रेंज के बनहर में 1 किसान , कापू रेंज के सांगुल में 5 किसान, लैलूंगा रेंज के कुर्रा में 7 किसान , आमापाली बीट में 9 किसान, बगुडेगा बीट के बैगनझरिया में 5 किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा है।
हाथी परिवारों को उकसाना बंद करें
वहीं अधिकारियों द्वारा बार-बार ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही है की हाथी परिवारों को तीव्र आवाज या अन्य वस्तुओं से उकसाना बंद करें l उसके बाद भी ग्रामीण अधिकारियों की समझाइए को हल्के में ले रहे हैं l जिससे हाथी परिवार शावकों की सुरक्षा की दृष्टि से उग्र होकर बस्ती एवं खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैंl अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों को इस क्षेत्र में समझाइए दी जा रही है और उन्हें हाथी के झुंड के समीप या खेतों में जाने के लिए मना किया जा रहा है साथ ही जंगलों में भी जाने के लिए मना किया गया हैl
