आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चांदो में खाद की भारी कमी को लेकर कांग्रेस कमेटी के शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन समिति प्रबंधक को दिया गया, ताकि उसे प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचाया जा सके।
ज्ञापन में बताया गया कि खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन किसानों को खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र के किसान लगातार खाद के लिए समिति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शैलेंद्र प्रताप सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर खाद की आपूर्ति नहीं की जाती, तो किसान सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने शासन और प्रशासन से अविलंब खाद बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के किसान बिना किसी बाधा के खेती कर सकें।किसानों ने भी समर्थन जताते हुए कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।
