रायगढ़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुके रायगढ़ के चक्रधर समारोह में मैं देश के प्रख्यात कलाकार हिस्सा ले चुके हैं। वहीं यह समारोह साल दर साल अपनी ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। वही इस वर्ष चक्रधर समारोह के 40 वें वर्षगांठ को जिला प्रशासन धूमधाम से चक्रधर समारोह के रूप में आयोजित कर देश के प्रख्यात कलाकारों को मंच पर उतार रहा है।
इस कार्यक्रम में संगीत कला विश्वविद्यालय खैरागढ़ कि कुलपति डॉक्टर लवली शर्मा सितार वादन की अपनी प्रस्तुति देने पहुंची थी ।इसी बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने रायगढ़ में संगीत विश्वविद्यालय ना होने पर आश्चर्य जताया और कहा कि रायगढ़ जो की संगीत के इतने बड़े घराने से संबंध रखता है
जिसकी ख्याति सिर्फ देश में नहीं विदेशों तक पहुंच चुकी है उसके बाद भी रायगढ़ में संगीत विश्वविद्यालय का ना होना बहुत ही आश्चर्य की बात है। उन्होंने आगे चर्चा करते हुए कहा कि भारत शास्त्रीय संगीत की जननी है और शास्त्रीय संगीत युवा पीढ़ी तक आसानी से पहुंचे इसके लिए प्रशासन को हर कदम उठाने चाहिए ।
