पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी संगठन के कार्यों को समय पर पूर्ण करें :- कृष्णावत भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी संगठन के कार्यों को समय पर पूर्ण करें :- कृष्णावत

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न । 

जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज पार्टी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं जिले के मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई ।

 Uploaded Image

बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई एवं जिले में संगठनात्मक कार्यों को समय पर सफलतापुर्वक निष्पादन के लिए मंडल के प्रभारीयों की नियुक्ति की गई ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने उपस्थित सभी जिला पदाधिकारी में मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय-समय पर प्रदान किए जाने वाले संगठन आत्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करें एवं संगठनात्मक कार्यों के रिपोर्ट ऐप "सरल ऐप" को डाउनलोड करने हेतु आग्रह किया । 

बैठक में सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये,  इसके साथ ही संगठनात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए मंडल प्रभारीयों की नियुक्ति की गई इसके तहत प्रतापगढ़ नगर मंडल में जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, प्रतापगढ़ ग्रामीण चंद्रपाल सिंह पारेल , अरनोद केशु भाई लबाना , सुहागपुरा जिला महामंत्री आशीष जैन, सालमगढ़ मंडल जिला उपाध्यक्ष नागुलाल सेन, दलोट जिला मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया , लांबाडाबरा मंडल,प्रवक्ता रामचंद्र माली, पिपलखूंट जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल सुथार,

बारावरदा मंडल मुख्य जिला प्रवक्ता अमित जैन, देवगढ़ मंडल जिला सह कोषाध्यक्ष, हार्दिक छोरिया , छोटी सादड़ी नगर, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, छोटी सादड़ी पूर्वी जिला मंत्री खेमराज कुमावत, छोटी सादड़ी पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण निनामा, धरियावद नगर जिला महामंत्री रवि जोशी, धरियावद ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष वर्दीचंद धाकड़, लाखेश्वर जिला उपाध्यक्ष गबूरचंद मेघवाल, मुंगाणा पारसोला जिला मंत्री प्रताप चौधरी को जिम्मेदारी प्रदान की ।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने किया और आभार जिला महामंत्री रवि जोशी ने व्यक्त किया। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Post