छत्रछाया गेट पर सालों से जमा अतिक्रमण, नगरीय प्रशासन के आदेशों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुआ

पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 की पोर्श कॉलोनी छत्रछाया के मुख्य द्वार के पास बैंक ऑफ़ बदौड़ा से लगे परिसर में सालों से अतिक्रम का जमावड़ा बना हुआ है। जिसमें चाय नाश्ते की होटल पान की गुमटियां और हाथ ठेला व्यवसायियों के द्वारा धंधा किया जाता है बकायदा इन व्यवसायियों से किराए नाम पर मोटी रकम भी वसुली जाती हैं। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद राम अवतार यादव ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वार्ड क्रमांक 8 छत्र छाया गेट बैंक ऑफ़ बड़ौदा के समीप नजमुद्दीन, नजर अली, सीरवी नजमुद्दीन, नूरुद्दीन के द्वारा अपनी मालिकाना जमीन के अलावा a 22 की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध दुकानें बनाकर व्यवसाय किया जा रहा है। पार्षद यादव की शिकायत को संज्ञान में लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा 02/09/2023 को सूचना पत्र भेजकर जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। जिसमें भवन की तमाम अनुमतिया व रजिस्ट्री को लेकर झोन कार्यालय पर प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद अतिक्रमण कारियो को दिनांक 13/09/2023 को अगला आदेश की अवमानना का पत्र भी भेजा गया था। जिसके बावजूद भी अतिक्रमण ज्यों का त्यो बना हुआ है। व्यस्ततम इलाका होने के कारण आवागमन में वाहनों ओर राहगीरों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इनका कहना है।

छत्रछाया गेट पर इतनी जमीन है कि वहां पर सुलभ शौचालय और बस स्टॉप बनाया जा सकता है औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर कर्मचारियों का जमावड़ा बना रहता है क्षेत्र में अगर बस स्टॉप और शौचालय बनता है तो क्षेत्र वासियों को काफी सुविधाए मिलेगी।

 

रामावतार यादव (भाजपा पार्षद वार्ड क्रमांक 8)

 

इनका कहना है।

2023 में पद पर नहीं थी। कल कार्यालय जाकर मामले को संज्ञान में लेती हु।

 

आरजू जैन (जोन प्रभारी वार्ड क्रमांक 8)

 

इनका कहना है।

फोन पर समझ पाना मुश्किल है। आप आकर मिलिए।

 

निशिकांत शुक्ला (न.पा.मुख्य अधिकारी

Related Post