हड़ताल से पूरे कस्बे में कचरे के लगे ढेर, लोग बदबू व गंदगी से हुए परेशान, सफाई कर्मियों ने की बकाया भुगतान की मांग

हड़ताल से पूरे कस्बे में कचरे के लगे ढेर, लोग बदबू व गंदगी से हुए परेशान, सफाई कर्मियों ने की बकाया भुगतान की मांग

अरनोद नगर में सफाई व्यवस्था ठप, छह महीने से भुगतान न मिलने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

अरनोद नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। राज्य सरकार द्वारा अरनोद ग्राम पंचायत को नगर पालिका में क्रमोन्नत किए जाने के छह महीने बाद भी ना तो स्थायी व्यवस्था बन पाई है और ना ही सफाई ठेकेदार को भुगतान किया गया है। है। भुगतान नहीं होने के कारण सफाई ठेकेदार और उसके अधीन कार्यरत 32 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं, जिससे पूरे कस्बे में कचरे के ढेर लग गए हैं और लोग बदबू व गंदगी से परेशान हो गए हैं।Uploaded Image मार्च माह में जब अरनोद ग्राम पंचायत के अंतर्गत सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया द्वारा 1 लाख 41 हजार रुपए प्रतिमाह पर सफाई ठेका दिया गया था, तब कस्बे की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से चल रही थी। लेकिन अप्रैल माह में राज्य सरकार ने अरनोद को नगरपालिका घोषित कर दिया और इसके बाद से ही प्रशासनिक प्रक्रिया में कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह उलझ कर रह गई। ग्राम पंचायत बाद को सरकार के आदेश के कार्यमुक्त कर दिया गया, वहीं नवगठित नगर पालिका का प्रशासनिक चार्ज उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को सौंपा गया। लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद ना तो कर्मचारियों की स्थायी नियुक्तियां हुईं और ना ही नगर पालिका को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया। इससे सफाई, जल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही।

ठेकेदार का कहना है कि छह महीने से भुगतान नहीं मिला है, जिसके कारण वह अब कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे। चार माह से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मियों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। ठेकेदार का साफ कहना है कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा। नगरपालिका आयुक्त के रूप में नियुक्त तहसीलदार से जब सफाई कर्मचारियों ने संपर्क किया तो उन्होंने बजट की कमी का हवाला दिया हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बस स्टैंड, मुख्य बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लग चुके हैंUploaded Image बदबू और गंदगी से आस-पास की दुकानों के व्यापारी परेशान हैं सड़कों तक कचरा फैलने लगा है और कचरा उठाने वाले वाहन भी पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं

Related Post