बरगद का पेड़ गिरने से नगरवासियों ने लगाया नया पौधा, सुरक्षा का लिया संकल्प

बरगद का पेड़ गिरने से नगरवासियों ने लगाया नया पौधा, सुरक्षा का लिया संकल्प

 

अरनोद नगर में वर्षों पुराना बरगद का पेड़ गिरने से लोगों में मायूसी का माहौल था लेकिन नगरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए उसी स्थान पर सामूहिक रूप से नया पौधा लगाया।Uploaded Image

स्थानीय लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पुराने पेड़ के गिरने के बाद नया पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है।

इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पौधा लगाया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर पौधे को पानी देंगे और उसकी सुरक्षा करेंगे, ताकि आने वाले समय में यह पौधा फिर से विशाल रूप ले सके।

नगरवासियों की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया

Related Post