धरती आबा अभियान 17 से 27 जून तक 21 ग्रामों में लगेंगे विकास शिविर, जनजातीय समुदायों को मिलेंगे 20 से अधिक योजनाओं के लाभ

जांजगीर-चांपा, 15 जून 2025 को जनजातीय समुदायों के समग्र विकास को केंद्र में रखकर भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए "धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान" के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में 17 जून से 27 जून 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी अभियान की शुरुआत

 

यह महत्वाकांक्षी अभियान 2 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

 

कलेक्टर ने की अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

 

जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिकतम जनभागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनजातीय परिवारों के लिए एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ पाने का सुनहरा मौका है।

 

 शिविरों की तिथि एवं स्थल (17-27 जून 2025)

 

सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। प्रमुख ग्रामों की जानकारी:

 

तारीख विकासखंड ग्राम और स्थान

 

17 जून बलौदा करमा (पंचायत भवन), खारी

 अकलतरा परसाही (नाला), पंचायत भवन

18 जून बम्हनीडीह पूछेली (दुर्गा चौक), खपरीडीह

 नवागढ़ गाड़ापाली (माता चौरा)

 बलौदा छीतापाली (गांधी चौक रंगमंच)

19 जून बलौदा सतीगुड़ी, नवागांव (नवधा चौक)

 अकलतरा कटघरी, बाना (पंचायत भवन)

20 जून बम्हनीडीह पोड़ीकला (पंचायत भवन)

 नवागढ़ करमंदी (पंचायत भवन)

 बलौदा कुदरी (पंचायत भवन)

24 जून बलौदा देवरी, कण्डरा (पंचायत भवन)

 अकलतरा सराइपाली (पहरीपारा सामुदायिक भवन)

25 जून बम्हनीडीह नवागांव (सामुदायिक भवन)

26 जून बलौदा रैनपुर (नवधा रंगमंच)

 अकलतरा महमदपुर (पंचायत भवन)

27 जून बलौदा केराकछार (पंचायत भवन)

 

 शिविरों में मिलने वाले प्रमुख लाभ / सेवाएं

 

सभी सुविधाएं निःशुल्क एवं स्थल पर उपलब्ध:

 

 पहचान व दस्तावेज़:

 

आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

 

 स्वास्थ्य:

 

आयुष्मान भारत कार्ड (PM-JAY), टीकाकरण, पोषण योजनाएं

 

आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा

 

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)

 

जनधन खाता खोलना

 

बीमा योजनाएं (PMJJBY/ PMSBY)

 

पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग)

 

 

रोजगार व आजीविका

 

मनरेगा (MGNREGA)

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

 

मुद्रा लोन योजना

 

 

 महिला व बाल कल्याण

 

पीएम मातृ वंदना योजना (PMMVY)

ICDS योजनाएं

 

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि अभियान के लिए जिले के 21 ग्रामों को चयनित किया गया है। प्रत्येक परिवार को चाहिए कि वे

आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

 

 

Related Post