ग्राम नरियरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बीयर बॉटल फोड़कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को थाना मुलमुला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह
दिनांक 13 जून 2025 को ग्राम नरियरा स्थित शराब दुकान के पास सोनू यादव उर्फ डेढ़िया (उम्र 27 वर्ष) एवं अजय कुमार निर्मलकर (उम्र 26 वर्ष), दोनों निवासी नरियरा ने आहत अजय चौहान से पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौच कर, शराब पिलाने की बात पर विवाद करते हुए उसे बीयर की बोतल से सीने में जानलेवा वार कर घायल कर दिया।
कानूनी कार्यवाही
घटना की सूचना पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
इस कार्यवाही में सउनि कपिल राम साहू, प्रआर. बलबीर सिंह, प्रआर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक डिकेश्वर साहू, जितेन्द्र कुर्रे, देव मरकाम, यशवंत कश्यप एवं मनभावन पटेल सक्रिय रूप से शामिल रहे।
