दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला, गर्दन पर वार कर भागे बदमाश – कानून से बेखौफ अपराधी अब भी फरार

जिले के घौठला बड़े बाजार में मंगलवार शाम करीब 6 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्रकार जगन्नाथ बैरागी पर नशे में धुत बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे वह बाल-बाल बचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पत्रकार की जान बचाई।

 क्या है पूरा मामला?

पत्रकार जगन्नाथ बैरागी अपनी माता और भतीजी के साथ बाजार आए हुए थे। होटल में नाश्ता करते वक्त नशे में धुत बसित सिदार नामक युवक ने उनकी खड़ी कार पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर बसित ने गले पर हमला किया। उसके साथी आनंद बरेठ ने भी मारपीट में साथ दिया।

आम जनता के बीच हुए इस हमले ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। पत्रकार पर हमला यह दर्शाता है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का डर नदारद है।

 

 पत्रकारों ने थाने में कराई FIR दर्ज, कड़ी कार्रवाई की मांग

 

घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉक्टर के मुलायने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन हमलावर अब तक फरार हैं।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा –“ये हमला केवल एक पत्रकार नहीं, पूरे पत्रकार समाज पर हमला है। दोषियों पर कठोरतम धाराओं में कार्रवाई हो, नहीं तो आंदोलन होगा।”

Related Post