रायपुर में बोरी से बरामद युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पानी भरे गड्ढे से बोरी में बंद युवक का शव बरामद हुआ। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे बोरी में डालकर फेंका गया है।

 

बोरी से झांकते पैर से खुला राज

 

स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैर रही बोरी पर पड़ी। जब पास जाकर देखा गया तो उसमें से एक पैर बाहर निकला हुआ था। तत्काल इसकी सूचना खमतराई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

 

अब तक नहीं हो पाई पहचान

 

मृतक की उम्र करीब 25 साल आंकी जा रही है। शव पूरी तरह बोरी में बंद था और कई घंटों तक पानी में डूबा रहा। पुलिस ने युवक की तस्वीर आसपास के थानों में भेज दी है और गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

 

हत्या की गुत्थी मंडर की आशंका

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को छिपाने की नीयत से बोरी में बंद कर यहां फेंका गया। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

 

आस पास के लोगों में दहशत

 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

 

 राजधानी में लगातार मिल रहे शव

 

पिछले कुछ महीनों से रायपुर और आसपास के इलाकों में लाश मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं—

जुलाई 2025 : बोरियाखुर्द में सूटकेस से युवक का शव मिला।

अगस्त 2025 : राखी थाना क्षेत्र में मां-बेटी की संदिग्ध मौत।

अब खमतराई में बोरी में युवक की लाश मिलने से सनसनी।

हालिया बड़ा मामला

करीब एक महीने पहले नवा रायपुर के बेंद्री गांव के पास गिट्टी खदान में भी बोरी में भरा हुआ एक शव मिला था। मृतक की पहचान कायाबांधा निवासी दिनेश दास मानिकपुरी (उम्र 25) के रूप में हुई थी। उसके शरीर पर भी कई चोट के निशान थे, जिससे साफ हुआ था कि हत्या के बाद लाश

को बोरी में भरकर फेंका गया।

Related Post