उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र में बघेला पुल के नीचे शूट केस में मिला महिला का शव
महराजगंज जनपद के थाना परसामलिक क्षेत्र अंतर्गत बघेला पुल के नीचे एक संदिग्ध सूटकेश पड़े होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा एहतियातन फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया
पुलिस की मौजूदगी में जब सूटकेस को खुलवाया गया तो उसके अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ शव काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है तथा आंशिक रूप से पानी में रहने के कारण फूल चुका है प्रारंभिक तौर पर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है शव की शिनाख्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल गर्म है
