नशामुक्ति पखवाड़ा, जिले में कोटपा अधिनियम के तहत 78 प्रकरण, ₹62,000 की तंबाकू सामग्री जब्त

12 जून से 26 जून 2025 तक जिले में नशा मुक्ति पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटपा अधिनियम 2003 के तहत सघन कार्रवाई की जा रही है।

 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिलेभर में यह विशेष अभियान चलाया गया।

 स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में, सार्वजनिक स्थलों व पान ठेलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाखू सहित कुल ₹62,000 की सामग्री जब्त की गई।

थाना जांजगीर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 4 पैकेट विदेशी सिगरेट भी बरामद किए हैं।

अब तक जिलेभर में 78 प्रकरण कोटपा अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।

 न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं विभिन्न थानों/चौकियों में ₹26,900 का समन शुल्क वसूला गया है।

 

प्रमुख थानों में की गई कार्रवाई इस प्रकार है

▪️ थाना जांजगीर – 05 प्रकरण

▪️ चांपा – 07 प्रकरण

▪️ नैला – 05 प्रकरण

▪️ अकलतरा – 03 प्रकरण

▪️ मुलमुला – 12 प्रकरण

▪️ पामगढ़ – 04 प्रकरण

▪️ शिवरीनारायण – 06 प्रकरण

▪️ बिर्रा – 07 प्रकरण

▪️ बम्हनीडीह – 06 प्रकरण

▪️ सारा – 03 प्रकरण

▪️ नवागढ़ – 09 प्रकरण

▪️ पंतोरा – 02 प्रकरण

 

यह अभियान 26 जून - अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोध दिवस तक चलेगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।

Related Post