मेहनतकश परिवार की बेटी ने रचा इतिहास,नोनी बाबू मेधावी योजना के तहत पायल को मिला 1 लाख का प्रोत्साहन सम्मान

छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना ने एक बार फिर मेहनतकश परिवार की प्रतिभा को मंच दिया है। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम कुम्हारीकला निवासी श्रमिक श्रीमती सीता बाई की सुपुत्री पायल कुमारी राज को माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की कक्षा 10वीं की परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त करने पर 1,00,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पायल को चेक के माध्यम से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि सौंपी गई। यह सम्मान ना केवल पायल की मेहनत और लगन का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि राज्य सरकार कैसे श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रही है।

 

 योजना की जानकारी

श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत उन बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है जो माध्यमिक परीक्षा (10वीं) में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करते हैं। योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देकर शिक्षा के प्रति जागरूकता और अवसर प्रदान करना है।

 

 श्रम पदाधिकारी का कथन

 

उन्होंने बताया कि श्रीमती सीता बाई, जिनका भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में रेजा कुली के रूप में पंजीयन है, की पुत्री पायल की यह सफलता संपूर्ण जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग रहें और इस प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

 प्रेरणा बनी पायल कुमारी

पायल की यह सफलता उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा भी करती हैं। यह पुरस्कार न केवल एक छात्रा की उपलब्धि है, बल्कि एक पूरे परिवार की मेहनत और राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियों का सश

क्त प्रमाण है।

Related Post