जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को दिए सख्त निर्देश – "ब्लैक स्पॉट्स की जल्द मरम्मत हो, सड़कों के गड्ढे भरें जाएं और संकेतक व्यवस्था मजबूत की जाए।"
कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए जरूरी मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर व संकेत बोर्ड की स्थापना, तथा रात्रिकालीन रोशनी व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा सहित NH, PWD, NHAI, BALCO, SECL समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि–
सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई अनिवार्य है।
बारिश में आवागमन बाधित न हो, इसके लिए ठोस तैयारी हो।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएं।
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर, रैली और कार्यक्रम नियमित आयोजित हों।
