छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बालिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

कोण्डागांव, 29 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों की मेधावी बालिकाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने 25 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

Uploaded Image

इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम के प्रति शपथ भी दिलाई गई। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं की 30 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Uploaded Image

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें रंगोली, व्यंजन, कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ शामिल थीं।

 

रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या वैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भवानी ढाली और मंदाकिनी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

 

कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में खेमलता कोर्राम ने पहला, दम्मी पोयाम ने दूसरा और पुष्पा पाण्डे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

चम्मच दौड़ में गायत्री मानिकपुरी ने पहला स्थान और दम्मी पोयाम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 

व्यंजन प्रतियोगिता में शीला देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिता नाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में पार्षद संतोष पात्रे, सुषमा खोबरागडे, सुमन शुक्ला, जनपद सदस्य फरसू नेताम, एसडीएम अजय उरांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल, महिला सशक्तिकरण की टीम और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

इस कार्यक्रम ने न केवल बालिकाओं और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास में महिला एवं बाल विकास विभाग की अहम भूमिका

को भी उजागर किया।

 

Related Post