बहराइच बुधवार को देर शाम विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के पश्चात सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसन्द, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा के साथ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी तथा धोबी ट्रेड अन्तर्गत चयनित 150 लाभार्थियो को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को चेक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या लाभार्थी मौजूद रहे।
