कार चालक को लगी नींद की झपकी कार खाई में उतरी बड़ा हादसा टला
अरनोद के रतलाम रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। कनेश गुर्जर ने बताया की एक दम्पत्ति एक बच्चे सहित गौतमेश्वर महादेव दर्शन कर अपने घर जावरा लोट रहा था अरनोद के पेट्रोल पंप से आगे मोड़ पर चालक को नींद की झपकी आ गई जिससे कार खाई में उतर गई। कार खाई में उतर कर एक बड़े पत्थर से टकरा कर रुक गई। अचानक कार टकराने से बच्चे को नाक व जबडे पर चोट लगी। सूचना पर कनेश ने अपने साथियो सुनील राठौड़, मनोज प्रजापत सहित मौके पर पहुंच कर बच्चे का प्राथमिक उपचार करा कर कार को ट्रेक्टर की मदद से बहार निकला।गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।
